देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 19-03-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सभी मामलों में बेहतर रहेंगे. सृजनात्मक प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे. संकोच दूर होगा. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे. शुभ संकेत बने हुए हैं. आधुनिकता पर बल देंगे.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रिश्तेदारों से तालमेल बढ़ेगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से आगे बढ़ेंगे. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. विदेश यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. सूझबूझ और सतर्कता से आगे बढ़ें. न्यायिक मामले उभरने की आशंका है. नीति नियम का पालन रखेंगे. ठगों से बचें. धैर्य दिखाएंगे. मितभाषी बने रहें. संकोच बढ़ा हुआ रहेगा.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
उद्योग व्यापार में सभी की सहायता पाएंगे. मित्रों का समर्थन प्राप्त होगा. आर्थिक प्रयास प्रभावशाली बने रहेंगे. सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे. करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के नए स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. हितलाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से भेंट के अवसर बनेंगे. प्रबंधकीय प्रयास बढ़ेंगे. सभी पर प्रभाव बनाए रखेंगे. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. करियर कारोबार में सहज रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. व्यवसायिक गतिविधियों में असरदार रहेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे. प्रशासन प्रबंधन के कार्यां में प्रभावी बने रहेंगे. पैतृक पक्ष से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भाग्यशाली समय बना हुआ है. सभी क्षेत्र सकारात्मक बने रहेंगे. लाभ बढ़़ा हुआ रहेगा. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगा. असहजताएं दूर होंगी. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. उच्च शिक्षा पर जोर देंगे. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. आस्था बढ़ेगी. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपनों के विश्वास को बनाए रखें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सूझबूझ सजगता से विविध कार्य आगे बढ़ाएं. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. खानपान सात्विक रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन में न आएं. जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें. अतिश्रम करने व भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
साहस संपर्क और तैयारी पर जोर दें. साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चों पर शुभ परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. टीम भावना बढ़ेगी. कामकाज में तेजी दिखाएंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. साथियों से सामंजस्य बनाए रखेंगे. लाभ बढ़त पर बना रहेगा.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेहनत लगन से लक्ष्य बनाए रहेंगे. स्व प्रयासों पर भरोसा बढ़ेगा. नौकरीपेशा लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. नौकरी में बेहतर रहेंगे. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे. लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश एवं खर्च पर नियंत्रण रखेंगे. विनम्रता धारण करें.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सभी को प्रभावित करेंगे. योजनाओं के पालन में सफल होंगे. जिम्मेदार लोगों से मुलाकात बनी रहेगी. मन के रिश्तों पर ध्यान देंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहेंगे. संतान से शुभ सूचना मिलेगी. बड़ों के आज्ञाकारी रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाएंगे. प्रेम में सफल होंगे.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर परिवार के मामलों में उत्साह दिखाएंगे. भौतिक वस्तुओं पर बल रखेंगे. भवन वाहन के मामलों में रुचि दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा न करें. पारिवारिक मामलों में स्पष्टता रहेगल. अपनों की खुशी का ख्याल रहेगा. जिद जल्दबाजी में न आएं. अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्यता रखें. भावावेश में निर्णय नहीं लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
सहकारी योजनाएं आकार लेंगी. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. इच्छित उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा. बंधुत्व को बल मिलेगा. साहस पराक्रम बना रहेगा. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे.
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
साहस और पहल बनाए रखेंगे. परंपराओं को निभाने में आगे रहेंगे. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. सभी को सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. जनकल्याण की भावना रखेंगे. यात्रा संभव है. बड़प्पन बढ़ाएंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. भव्य आयोजनों से जुड़ सकते हैं.
![]()







