Home » दैनिक राशिफल 01 March 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 01 March 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 01-03-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
समय उत्तरोत्तर शुभकारक है। भाग्य की प्रबलता बढ़त पर रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। सभी का समर्थन रहेगा। अवसरों को भुनाएंगे। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। पुण्यार्जन में वृद्धि होगी। करियर कारोबार में तेजी आएगी। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का समर्थन बढ़ेगा। महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे। उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। सभी कार्य सधेंगे। साख सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
महत्वपूर्ण कार्या को दिन की शुरूआत में ही करने का प्रयास करे। करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। बड़प्पन का भाव रखेंगे। कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। कामकाज पर फोकस बढ़़ाएं। संकोच रहेगा। अतिउत्साह न दिखाएं। आर्थिक विषयों में धैर्य रखें। परिवार के लोगों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा। परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यां में गति बनाए रखेंगे। समय सुधार पर बना रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। योजनाओं में तेजी रखेंगे। औद्योगिक मामले संवरेंगे। नियमों की अनदेखी से बचें। व्यवस्था पर बल बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। साझीदारी पर बल बनाए रखेंगे। जीवनसाथी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेगा। मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी। उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे। सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उत्साह विश्वास और परिश्रम से प्रभावी परिणाम के अवसर बढ़ेंगे। आवश्यक मामलों में सहजता दिखाएंगे। कामकाज पर ध्यान देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे। सेवाक्षेत्र के प्रयास अधिक प्रभावी बनेंगे। करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा। अनुभवियों की सुनेंगे। स्थिरता पर बल रहेगा। सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे। आस्था विश्वास बनाए रहेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर परिवार में सामंजस्यता बढ़ाएंगे। सूझबूझ से काम लेंगे। मित्र संबंधों में सरलता रखेंग़े। साहस और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। कामकाज सुधार पर बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी। करीबियों के साथ मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। जीत पर जोर रखेंगे। जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जरूरी संवाद सुबह की कर लेने का प्रयास करें। व्यक्तिगत मामलों में गति बनाए रखें। प्रबंधन के मामले संवार पाएंगे। संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी। प्रशासनिक प्रयास गति पाएंगे। अपनों को आदर सम्मान दें। धैर्य धर्म का पालन रखेंगे। कला कौशल पर जोर रहेगा। परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। व्यवहार पर फोकस रखेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे। घर में हर्ष आनंद रह़ेगा। निजी मामले पक्ष में बनेंगे। भवन वाहन के मामले हल होंगे। भावुकता से बचें। संबंधों को मजबूती मिलेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
साहस संपर्क बनाए रखेंगे। निजी विषयों में शुभता सहजता रखेंगे। परंपराएं निभाएंगे। धनलाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रवर्ग अच्छा करेगा। भाईचारा मजबूत होगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे। पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सहकारिता में वृद्धि होगी। व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा। बंधुजनों का सहयोग बढे़गा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्यां में सक्रियता बनाए रखें। महत्वपूर्ण मामले संवरेंगे। सभी का आदर बनाए रखेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे। अतिथियों का आगमन बना रहेगा। शुभकार्यां से जुड़ेंगे। भेंट के अवसर बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। भव्यता और साज संवार बनी रहेगी। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनस्तर सुधार पर रहेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सहज संकोच में कमी आएगी। संपर्क और मेलजोल बढ़ाएंगे। प्रशासनिक कार्य सधेंगे। साख संवरेगी। रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। नवाचार बनाए रखेंगे। संबंधों में सुधार होगा। सभी प्रभावित होंगे। नवीन शुरूआत हो सकती है। जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा। प्रयासों में अनुकूलन बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे। संकोच दूर होगा। कार्य व्यापार संवार लेंगे। अनुबंधों के योग बनेंगे। सक्रियता दिखाएंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह की कर लेने पर जोर दें। दोपहर से निवेश एवं विस्तार की सोच बढ़ेगी। बड़ों की सलाह से चलेंगे। कामकाज में सहजता रहेगी। त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। सभी का सम्मान रखेंगे। वैदेशिक कार्यों में गति आएगी। बजट के अनुसार चलेंगे। कार्यगति धीमी रह सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे। आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे। नीति नियम के अनुसार कार्य करेंगे। समता और न्याय पर जोर रखेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
प्रतिस्पर्धा और पेशेवर प्रयासों में तेजी आएगी। परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे। करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। विभिन्न प्रयासों में लाभ और सफलता पाएंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। लंबित धन प्राप्त होगा। चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे। मित्र मदद करेंगे। विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। नए स्त्रोत निर्मित होंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। करियर कारोबार में फोकस रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य और प्रबंधन के प्रयास पक्ष में रहेंगे। कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठों की मदद बनी रहेगी। वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा। सक्रियता बढ़ाएं। कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी। विविध कार्या में तेजी आएगी। उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी। लाभ का प्रतिशत संवारेगा। शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे। अनुभव का लाभ उठाएंगे। पैतृक विषयों को गति मिलेगी। पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे।

Search

Archives