Home » साइकिल चला रहे पांचवीं के छात्र को पानी के टैंकर ने कुचला, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम
रायपुर

साइकिल चला रहे पांचवीं के छात्र को पानी के टैंकर ने कुचला, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर।  घर के सामने सड़क पर साइकिल चला रहे 5वीं के छात्र को पानी के टैंकर ने कुचल दिया। हादसे के बाद परिजनों और क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भड़क गया। क्षेत्र के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक को  गिरफ्तार कर लिया है।मामला राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पांचवीं कक्षा का छात्र अपने घर के बाहर सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने छात्र को टक्कर मार दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। तिल्दा पुलिस ने बताया कि छात्र घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे पानी टैंकर ने छात्र को टक्कर मार दिया। बच्चा टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपित टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Search

Archives