Home » साय कैबिनेट की बैठक कल, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
छत्तीसगढ़ रायपुर

साय कैबिनेट की बैठक कल, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इसमें किसान, शिक्षा,  स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से संबंधित आदि प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

9 सितंबर को हुई थी पिछली बैठक- इस महीने में साय कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। इससे पूर्व नौ सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पहली बार सीएम साय समेत सभी 14 मंत्री शामिल हुए थे।

Search