Home » कथा के श्रवण मात्र से ही पुण्य का लाभ होता है- पटेल
रायपुर

कथा के श्रवण मात्र से ही पुण्य का लाभ होता है- पटेल

बलौदाबाजार- बलौदाबाजार क्षेत्र के ग्राम ग्राम मुंडा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, यहां दिन प्रतिदिन लोगों का भीड़ कथा सुनने के लिए उमड़ रहें हैं जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के इसी कड़ी में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष विनोद पटेल पहुंचे जहां उन्होंने कथा का रसपान किया. श्री पटेल ने बतलाया कि भागवत कथा जो हैं जीवन का एक अंग हैं ,जो परिवार से जुड़ा हुआ है कथा के श्रवण मात्र से ही पुण्य का लाभ होता है, एवं तन ,मन,को आत्मिक शांति प्रदान करता है। श्री पटेल नें कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देश एवं प्रदेशवासियों के लिए भी भगवान से प्रार्थना कर खुशहाली की कामना की। इस आयोजन में अध्यक्ष विनोद पटेल के साथ वरिष्ठ सदस्य यदुनाथ वर्मा एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्रावासी शामिल हुए.

Search