Home » DGP-IGP Conference : पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने और पुलिसिंग को मॉडर्न बनाने के साथ PM Modi ने ये भी कहा
छत्तीसगढ़ रायपुर

DGP-IGP Conference : पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने और पुलिसिंग को मॉडर्न बनाने के साथ PM Modi ने ये भी कहा

रायपुर। 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन का आज अंतिम दिन है। कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की। इस दौरान PM Modi ने कहा कि पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने और शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को मज़बूत करने की ज़रूरत है। पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में पुलिसिंग के तरीकों को मॉडर्न बनाने और उन्हें विकसित भारत के नेशनल विज़न के हिसाब से बदलने की अपील की।

तीसरे और अंतिम दिन का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के साथ शुरू हुआ। सुबह उन्होंने 6 बजे योग का अभ्यास किया, जिसके बाद 8:30 बजे सभी अधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया। लगभग 9 बजे ब्रेकफास्ट के दौरान पीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनौपचारिक बातचीत की। करीब 10 बजे से औपचारिक बैठकें प्रारंभ हुईं। पहले सत्र में पुलिस व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और इसके भविष्य पर चर्चा हुई। इसके बाद दूसरे सत्र में वैश्विक परिदृश्य में उभरते जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर गहन विमर्श किया गया।

दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेलीगेट्स, अवार्ड प्राप्त अधिकारियों और विशेष आमंत्रितों से मुलाकात की। इस दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक सम्मानित किया गया। लगभग 3 बजे शहरी पुलिसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को पुरस्कार दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित किया।

चुनौतियों पर खुलकर संवाद करने का मिलता है मंच- यह सम्मेलन देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और परिचालन चुनौतियों पर खुलकर संवाद करने का मंच देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से इस आयोजन को नए आयाम दिए हैं, जिसके कारण इसे देश के अलग-अलग स्थलों पर अधिक व्यापक और सहभागी रूप में आयोजित किया जा रहा है। गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर जैसे शहर इस आयोजन की मेजबानी कर चुके हैं।

Search

Archives