0 90 दिनों में सिर पर बाल उगाने, कैसर और जोड़ों का दर्द एक माह में ठीक करने का दावा कर वेबसाइट के माध्यम से बेची जा रही थी दवाईयां
रायपुर। आयुर्वेदिक के नाम पर एलोपैथिक दवाइयां बेचने का एक बड़ा मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। खादय एवं औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 स्थानों 10 करोड़ की दवाईयां जप्त की है। टीम ने चार स्थानों पर दबिश दी है। जब्त दवाइयों की जांच कालीबाड़ी स्थित शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में कराई गई, जहां दवाइयों में डिक्लोफेनिक एवं असक्लोफेनिक की मात्रा पाई गई है। ये कंपनियां 90 दिनों में बालों का उगना, कैंसर, जोड़ों का दर्द एक माह में दूर करने का दावा करते हुए बिजनेस कर रही थी। इन चारों स्थानों से दवाईयां वेबसाइट के माध्यम से बेची जाती थीं। प्रत्येक दवाओं को मल्टी लेवल मार्केटिंग के माध्यम से ज्यादा लाभ का लालच देकर बेची जाती थी।







