Home » बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय महिलाओं को कांग्रेस दे सकती है टिकट- नेटा डिसूजा
छत्तीसगढ़ • रायपुर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय महिलाओं को कांग्रेस दे सकती है टिकट- नेटा डिसूजा

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा शनिवार को रायपुर पहुंची। नेटा दोपहर 12 बजे महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक लेंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम भी बैठक में शामिल होंगी। बैठक में मिशन 2023 की तैयारियों और घर-घर पहुंचने रणनीति बनेगी। बैठक को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा जब से सरकार में आए हैं, तभी से ही मिशन 2023 की रणनीति पर काम हो रहा है। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ के हित में काम किया है। कांग्रेस के कामों के कारण 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आगे की रणनीति के लिए महिलाए कैसे घर-घर पहुंचे उस पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव में महिलाओ की भागीदारी को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओ को अहम भूमिका में रखा। जो महिला संगठन में अपने कामों को लेकर सक्रिय है। जिन महिलाओ ने ग्राउंड स्तर पर तैयारी की है, उन्हें जरूर मौका मिलेगा। हमारी तरफ से ये कोशिश होगी कि जो महिला सक्रिय हैं जो जीत सकती है उन्हे मौका मिले। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर नेटा डिसूजा ने कहा भगवान राम सबके दिल में है। रावण के 10 सिर हैं, लोगो को महंगाई, बेरोजगारी, चाइना के साथ जो हो रहा उन सब में नजर आ रहा है, लेकिन बात जन-जन की समस्या को समझने की है, जिसे कांग्रेस पार्टी बेहतर समझती है। दुनिया और देश जनता है कि भारत की इकोनॉमिक कंडीशन गिरती जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आएगी ही आएगी और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि ये राम और रावण के बीच का युद्ध है।

Search