रायपुर। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई नगर निगमों के आयुक्तों समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।









