Home » कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! सीईओ दिनेश नाग की छुट्टी, आईएएस प्रतीक जैन संभालेंगे कमान
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! सीईओ दिनेश नाग की छुट्टी, आईएएस प्रतीक जैन संभालेंगे कमान

कोरबा। कोरबा प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिनेश नाग की जगह अब आईएएस प्रतीक जैन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे बस्तर जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ थे।

आईएएस प्रतीक जैन छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के अधिकारी हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की है तथा वे चार्टर्ड अकाउंट (सीए) भी हैं। प्रशासनिक दक्षता और वित्तीय प्रबंधन की मजबूत समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। कोरबा में उनके कार्यभार संभालने के बाद जिला पंचायत की विकास योजनाओं, ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायतों की कार्यप्रणाली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य शासन ने तबादला सूची जारी करते हुए यह आदेश जारी किया है।

Search

Archives