Home » कोरबा में बड़ा हादसा टला: कैलाश विहार कॉलोनी में गॅराज पर गिरा विशालकाय पेड़
कोरबा • छत्तीसगढ़

कोरबा में बड़ा हादसा टला: कैलाश विहार कॉलोनी में गॅराज पर गिरा विशालकाय पेड़

कोरबा। एचटीपीएस की कैलाश विहार 11 ब्लॉक कॉलोनी में तीन विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए। इनमें से एक पेड़ सीधे एक वाहन गॅराज पर जा गिरा, जिससे गराज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के समय घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। अचानक पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर बच्चे और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि पेड़ कुछ सेकंड पहले गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Search