Home » तीन साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हिरासत में शिक्षक, पूछताछ जारी
रायगढ़

तीन साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हिरासत में शिक्षक, पूछताछ जारी

रायगढ़।   चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने तीन साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस शिक्षक को हिरासत में लिया है।

छात्र के पिता बसंत कुमार देवांगन का कहना है कि दस दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे को चक्रधर नगर क्षेत्र में स्थित आनंद मार्ग योग आश्रम स्कूल में भर्ती कराया था। छात्र के परिजनों को इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब उन्होंने छात्र का यूनिफॉर्म उतारी। इस दौरान देखा कि उसके पीठ में चोट के निशान थे। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपने परिजनों को बताया कि उनके शिक्षक ने उसे मारा है।

परिजनों ने बताया कि वे इस मामले की जानकारी लेने स्कूल पहुंचे। इस दौरान शिक्षक आकाश सेठ ने कहा कि छात्र सीढ़ियों में चढ़ रहा था उसे बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था। इसी बीच उसने हाथ से छात्र के पीठ में हल्का सा मारा था। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत लेकर चक्रधर नगर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर धारा 115(2)75 के बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

Search

Archives