Home » चेकिंग अभियान के दौरान 5 लाख का अवैध पटाखा जप्त
छत्तीसगढ़ रायगढ़

चेकिंग अभियान के दौरान 5 लाख का अवैध पटाखा जप्त

रायगढ़-खरसिया। चेकिंग अभियान के दौरान खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और उड़नदस्ता दल की टीम ने 5 लाख रूपए का अवैध पटाखा जप्त किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में रायगढ़-खरसिया एनएच 49 पर ग्राम चपले के पास खरसिया पुलिस और उड़नदस्ता दल की टीम ने 5 लाख रूपए पटाखा जप्त किया है। चेकिंग के दौरान ऑटो क्रमांक सीजी 12 बीई 6659 को पटाखा परिवहन करते पकड़ा गया। खरसिया पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पूछताछ करने पर वाहन चालक दिनेश राठौर ने बताया कि वाहन में लोड पटाखों को खरसिया से रायगढ़ लेकर जा रहा था। पटाखों के परिवहन संबंधी कागजात की मांग करने पर कोई बिल और दस्तावेज पेश नहीं करने पर पटाखों को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

खरसिया थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि वाहन समेत अवैध पटाखा और चालक को थाने ले आया गया है। जप्त पटाखों की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। यह पटाखा दिवाली पर शहर की दुकानों में सप्लाई होनी थी।

Search

Archives