जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा बुधवार से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम की स्थिति अनुकूल रहे।
लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया था, जिससे भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बोर्ड के इस फैसले से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से यात्रा के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।







