नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के तहत, आज 26 जुलाई को प्रह्लाद जोशी ने आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।
प्रदर्शनों के बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि यह उनके लिए “व्यक्तिगत प्रतिष्ठा” का विषय नहीं है और पिछले 10 दिनों के दौरान हुई घटनाओं से वह व्यथित हैं।







