Home » ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश, सरकार बोली- भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा
दिल्ली-एनसीआर देश

ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश, सरकार बोली- भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का एक ”मजबूत प्रमाण” है। भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता के साथ पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर ”सुनियोजित और निर्णायक प्रहार” किया।

इस अभियान ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया- ”भारत आतंकवाद को बर्दाष्त नहीं करेगा, और जो भी इसे प्रायोजित करेगा उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण और सैन्य सटीकता एवं राश्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप् में याद किया जाएगा।”

पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह तड़के अष्परेषन सिंदूर चलाया गया, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

इस सैन्य कार्रवाई के तहत भारतीय सषस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कष्मीर में नौ आतंकी षिविरों पर सटीक मिसाइल हमलों की एक श्रृंखला षुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप् भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों का संघर्श हुआ था।

Search

Archives