केदारनाथ। उत्तराखंड के केदारनाथ में एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ है। केदारनाथ रोड पर गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार और श्रद्धा शामिल हैं।
हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। हादसे के वक्त क्षेत्र में घना कोहरा और तेज हवा चल रही थी, जिससे पायलट को विज़िबिलिटी में कठिनाई आई और यह दुखद दुर्घटना हो गई ।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। खराब मौसम राहत और बचाव कार्य में भी बाधा बन रहा है, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है ।
0 सुबह करीब 5ः20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और बचाव के मद्देनजर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण







