चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट के सभी मंत्रियों, विधानसभा के स्पीकर व आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है और इसी का अनुसरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दानी लोगों से से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें। उन्होंने राज्य के लोगों से 2 सितंबर से पहले राशन, दवाएं, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें, पशुओं के लिए चारा आदि दान करने की अपील की।







