Home » बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की मौत
देश

बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद में श्री कृष्णाष्टमी उत्सव के दौरान रथ यात्रा निकाल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब जन्माष्टमी के मौके पर रथ बिजली के तार से टकरा गया। मृतकों की पहचान कृष्णा (21), रुद्र विकास (39), राजेंद्र रेड्डी (45), श्रीकांत रेड्डी (35), और सुरेश यादव (34) के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर रात रामनाथपुर के गोकुलनगर में उस समय हुई जब लोग जुलूस में शामिल थे। जुलूस के दौरान जिस वाहन में रथ ले जाया जा रहा था, उसके खराब हो जाने के बाद नौ लोगों का एक समूह रथ को अपने हाथों में उठाकर ले जा रहा था। बिजली के झटके के कारण वे दूर जा गिरे। इस घटना से जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Search

Archives