Home » उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, आवाजाही ठप, गंगोत्री हाईवे भी बाधित
देश

उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, आवाजाही ठप, गंगोत्री हाईवे भी बाधित

उत्तरकाशी। कल रात से जारी वर्षा के कारण यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ऩे से पैदल मार्ग का करीब 25 से 30 मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) बडक़ोट के अनुसार मार्ग वर्तमान में मार्ग पैदल आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। वैकल्पिक मार्ग निर्माण श्रमिकों की मदद से जल्द शुरू कराया जाएगा।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड, सिलाई बैन्ड, जंगल चट्टी, दुर्बिल, बाडिया में भूस्खलन के चलते मलबा व बोल्डर आने के कारण बाधित हुआ है। इधर, गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन के चलते नेताला, गंगनानी सुनगर, भटवाड़ी चड़ेथी में मलबा व बोल्डर आने से बाधित है। सूचना पर एनएच बडक़ोट की ओर से यमुनोत्री हाईवे और बीआरओ की ओर से गंगोत्री हाईवे पर मलबा व बोल्डर हटाने का काम जारी है।

Search

Archives