Home » CG के न्यायमूर्ति आलोक अराधे बने सुप्रीम कोर्ट के जज, न्यायमूर्ति विपुल पंचोली ने भी ली शपथ
देश

CG के न्यायमूर्ति आलोक अराधे बने सुप्रीम कोर्ट के जज, न्यायमूर्ति विपुल पंचोली ने भी ली शपथ

रायपुर/दिल्ली। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने पद की शपथ दिलाई।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधिशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र ने 27 अगस्त को न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति पंचोली पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट अब पूरी संख्या 34 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा।

कौन है जस्टिस आलोक अराधे- जस्टिस आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को रायपुर (उस समय मध्यप्रदेश ) में हुआ। वह अभी बाम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। इसके पहले वे तेलंगाना हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट, जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भी जस्टिस के तौर पर काम किया है। बीएससी और एलएलबी करने के बाद उन्होंने 1988 में मध्यप्रदेश कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। उन्हांने सिविल, संवैधानिक, मध्यस्थता और कंपनी मामलों में विशेषज्ञता हासिल की। बाद में साल 2007 में उन्हें एडवोकेट के रूप् में नियुक्त किया गया।

कौन है जस्टिस विपुल पंचोली- जस्टिस विपुल पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद बुजरात विश्व विद्यालय से विज्ञान स्नातक इलेक्ट्रानिक्स और सर एल.ए. शाह लॉ कॉलेज, अहमदाबाद, गुजरात विवि से वाणिज्यिक समूह में विधि स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।वे सितंबर 1991 में बार में आए और गुजरात हाईकोर्ट में एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक नियुक्त हुए और मार्च 2006 तक सात वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहे। पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने 24 जुलाई 2023 को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप् में शपथ ली और 21 जुलाई 2025 को पटना हाईकोर्ट के ही चीफ जस्टिस बने।

Search

Archives