Home » बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र
देश

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

हैदराबाद।  भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। टी राजा ने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया है।

टी राजा सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वह हिंदुत्ववादी छवि के तौर पर पहचाने जाते हैं। अपने बयानों को लेकर वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। अपने पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए राजा सिंह ने लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं। जय श्री राम।

Search

Archives