नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस हफ्ते मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश के पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, मैदानी और मध्य भारत में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावनाल है।
अगले कुछ घंटों के लिए चेतावनी
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आईएमडी (आईएमडी) ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान तूफान, बिजली चमकने, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी सलाह
इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। पेड़ों या कमजोर ढंकनों के नीचे शरण न लें, घर से निकलने से पहले रास्ते की स्थिति जान लें और बहुत जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।







