दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। अनियंत्रित ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रक में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के दतिया में अनियंत्रित आयशर ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग ट्रक में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है। ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर ट्रक से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था। ड्राइवर को डायवर्ट रूट पर वाहन चला रहा था। सड़क की चौड़ाई समझ में नहीं आने की वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।
गृहमंत्री ने बचाव कार्य तेजी लाने के दिए निर्देश
घटना के बाद से मौके पर बचाव कार्य चल रहा है और पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।
—-







