नरसिंहपुर। गाडरवाड़ा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यहां श्री पैलेस गार्डन में शादी समारोह की तैयारी के दौरान झूला लगाते समय ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह झुलस गए।
हादसा करीब 11 बजे हुआ जब सभी मजदूर झूला खड़ा कर रहे थे। झूले का ऊपरी हिस्सा सीधे ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया। तेज करंट की चपेट में आने से मजदूर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में जिन तीन मजदूरों की मौत हुई है, उनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सभी मजदूर गाडरवाड़ा के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं झुलसे मजदूरों का इलाज जारी है।







