Home » चादर के सहारे फंदा बनाकर बंदी ने की खुदकुशी, इस जुर्म में काट रहा था सजा
मध्यप्रदेश

चादर के सहारे फंदा बनाकर बंदी ने की खुदकुशी, इस जुर्म में काट रहा था सजा

ग्वालियर। सेंट्रल जेल के डबरा उप जेल में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां बंद एक विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रहरी ने घटना की जानकारी जेलर को दी। इसके बाद जेल प्रशासन बंदी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डाॅक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद सेंट्रल जेल अधीक्षक जांच के लिए घटनास्थल पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि विचाराधीन बंदी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में डबरा उपजेल में बंद था। बीती देर शाम को आरोपी ने अपनी बैरक में चादर के सहारे फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद प्रहरी ने घटना की जानकारी जेलर को दी।

Search

Archives