Home » बीच चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

बीच चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुरैना।  जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव के पास एक चौराहे पर बदमाशों ने 19 साल की युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों के अनुसार युवती अपनी मां के मामा के घर बल्हेरा गांव गई हुई थी। वहां से लौटते समय वह अपने माता-पिता के साथ बाइक से अपने गांव बदरपुरा जा रही थी। गांव से पहले एक चौराहे पर चार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका और युवती को तीन गोलियां मार दीं।

घटना के बाद युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जौरा पीएम हाउस पहुंचाया, लेकिन वहां महिला डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण शव को मुरैना भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  परिजनों ने बताया कि आरोपियों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

Search

Archives