Home » जहरीली शराब कांड: पुलिस पर फायरिंग के बाद शार्ट एनकाउंटर, रवि लखेरा के पैर में लगी गोली
मध्यप्रदेश

जहरीली शराब कांड: पुलिस पर फायरिंग के बाद शार्ट एनकाउंटर, रवि लखेरा के पैर में लगी गोली

सागर। बंडा में जहरीली शराब कांड का 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर किया, क्योंकि आरोपी जंगल में जब चारों तरफ से घिर गया तब उसने पुलिस पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बंडा में जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। बड़ी कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि लखेरा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार तड़क़े मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बरायठा के जंगल में स्थित हनुमान टोंग मंदिर के आसपास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी रवि लखेरा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Search