सागर (मध्यप्रदेश)। छह सितंबर सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में जहरीली शराब पीने से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब के सेवन से कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। अभी मेरी पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुई है। करीब नौ लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि आबकारी आयुक्त सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी बंडा में मौजूद हैं और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।







