शाजापुर। मध्य प्रदेश में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। चोरों ने न्यायाधीश के घर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली। यह घटना जज के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दो चोर रेकी करते और मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है इलाके में हड़कंप है।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, चोरी की घटना जज के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और चोरों की पहचान हो गई है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
यह मामला लालघाटी क्षेत्र में न्यायाधीश के शासकीय बंगले का है। शाजपुर में सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी शब्बीर खान के अनुसार, चोरों ने 25 सितंबर को लगभग 10 बजे इस घटना को अंजाम दिया। बंगले की बाउंड्री वॉल के अंदर बनी पार्किंग में बाइक खड़ी थी। मगर शाम को 6ः30 बजे पता चला की बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू की, बाइक लावारिस हालत पड़ी मिली। पुलिस ने चोरों की भी पहचान कर ली है, उनकी तलाश जारी है।







