रीवा। एक महिला ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक महिला एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे जिस्म फरोशी के लिए दबाव बनाता है, इसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि हाल ही में पति ने अपने कंपनी के बाॅस व कुछ दोस्तों को घर लाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसे निर्वस्त्र कर दिया, उसका वीडियो बना लिया फिर वायरल कर देने की धमकी देने लगा।
महिला ने पुलिस को बताया कि आए दिन पति मुझ पर धौंस दिखाता है, कहता है तुम मेरे पांव की जूती हो, मैं जो कहूंगा तुम्हें करना पड़ेगा। तुम वेश्यावृत्ति करो नहीं तो पैसे कहां से आएंगे। ऐसा कहते हुए मुझसे मारपीट करने लगा। मैं किसी तरह जान बचाकर एसपी कार्यालय पहुंची हूं। महिला ने ससुर पर भी शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







