Home » पेशी में कोर्ट पहुंचे युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस तो छत से लगा दी छलांग
कोरबा छत्तीसगढ़

पेशी में कोर्ट पहुंचे युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस तो छत से लगा दी छलांग

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। जानकारी के अनुसार युवक एक प्रकरण में पेशी के लिए न्यायालय गया था।

दरअसल युवक अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल नहीं मिलने से परेशान था, इसलिए उसने न्यायालय में आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। उसी आवेदन पर सुनवाई के लिए उसे न्यायालय पहुंचा था। युवक के न्यायालय आने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। जैसे ही वह न्यायालय परिसर पहुंचा, उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार वह अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला और अधिवक्ता भवन की छत पर पहुंच गया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने ऊंचाई से छलांग लगा दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल उसे देखा और गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी-जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घायल से पूछताछ की। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

Search

Archives