कोरबा। हाथी हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में ग्राम बनिया में गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे ग्रामीण तीजराम पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। दंतैल हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण तीजराम 22 वर्ष गांव से लगे नर्सरी जंगल में शौच करने गया हुआ था। जब काफी समय बाद भी वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने तीजराम को मृत पाया। वहीं, वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद ग्रमीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम आसपास गांव में मुनादी करा रही है कि ग्रामीण आसपास जंगल में ना जाए। हाथी के पास जाने की कोशिश ना करें और ना ही हाथी के साथ छेड़छाड़ करें, नहीं तो हाथी कभी भी उग्र हो सकता है।







