Home » नो पार्किंग जोन से हटाई गई गाड़िया… ट्रैफिक पुलिस ने पॉम मॉल के बाहर 8 वाहनों पर ठोका जुर्माना
कोरबा छत्तीसगढ़

नो पार्किंग जोन से हटाई गई गाड़िया… ट्रैफिक पुलिस ने पॉम मॉल के बाहर 8 वाहनों पर ठोका जुर्माना

कोरबा। शहर के पॉश इलाकों में शुमार टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम और राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस ने शुक्रवार की शाम सख्त कदम उठाते हुए आठ गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोंका।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पॉम मॉल के बाहर वाहन चालक नो पार्किंग के स्पष्ट बोर्ड के बावजूद अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे आमजन को चलने में भारी असुविधा होती है। इसके चलते न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

कानून तोड़ोगे तो भरना पड़ेगा जुर्माना

आज ट्रैफिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर खड़े वाहनों का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों को तत्काल चालान थमा दिया।

एएसआई मनोज राठौर ने कहा-

“सड़क आम जनता के चलने के लिए है, किसी की निजी पार्किंग नहीं। अब चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई होगी।”

नियम नहीं मानोगे तो वाहन उठेगा, चालान कटेगा

यातायात विभाग ने साफ किया है कि अब शहर में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अगर कोई वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा पाया जाता है तो उसका स्पॉट चालान, क्रेन से उठाव और जुर्माना तय है।

आमजन की भी अपील

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि अगर यह अभियान लगातार चले, तो मॉल और आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।

Search

Archives