Home » शिक्षिका के घर चोरों ने बोला धावा, 8 लाख की सनसनीखेज चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोरबा छत्तीसगढ़

शिक्षिका के घर चोरों ने बोला धावा, 8 लाख की सनसनीखेज चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिक्षिका के घर से चोरों ने 60 हजार कैश समेत 8 लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात की चोरी को अंजाम दिया है। सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। दो आलमारियों का लॉकर तोड़ा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोर 20 तोला चांदी का हार ले गए हैं, जिसकी कीमत चार लाख रुपये है। इसके अलावा सोने के जेवरातों की भी चोरी की गई है। मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती हैं, जो विद्युतगृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शिक्षिका अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है। मकान मालिक के परिजन परवेज ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर की देखरेख करने के लिए शिक्षिका चाबी देकर गई थी। सुबह घर पर काम करने वाली बाई भी आती है। जब वह पहुंची तो ताला टूटा हुआ था। सिविल लाइन पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Search

Archives