कोरबा। कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज में दंतैल हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्राम फुलसर, रोदे और कोदवारी में 4 मकानों को तोड़ दिया। घर के भीतर रखे धान को चट कर दिया। घटना में एक बीमार महिला बाल-बाल बच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 18 हाथियों का दल घूम रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम फुलसर निवासी धनराज सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात के समय अचानक दंतैल हाथी पहुंचा और उसने उत्पात मचाते हुए मिट्टी की दीवार को तोड़ दिया। हाथी के आने की आहट सुनकर कमरे में सो रही बीमार महिला को किसी तरह बाहर निकाला गया। हाथी ने एक बोरी धान को सूंड से निकालकर खा गया।
यहां से हाथी ग्राम पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा, जहां उसने तीन लोगों के मकान को तोड़ दिया है। जिसमें इतवार साय धनुवार, बुदेश्वरी बाई धनुवार और अमरलाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं और भय के साए में रात गुजारने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के मानें तो हाथी की चिंघाड़ सुनकर ही वह घर पर तेरे शहर में दबे रहे। जब हाथी घर की तरफ आता तो दूसरे घर में छुप कर अपनी जान बचाते थे। ऐसे उन्हें रात भर रतजग्गा करना पड़ता है। वहीं डर के साय में जीने को मजबूर हैं।
वहीं रेंजर अभिषेक दुबे का कहना है कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। साथ ही निगरानी भी की जा रही है। ग्रामीणों को जो भी नुकसान हुआ है उसका क्षति का आंकलन कर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग अलर्ट है और आसपास गांव में मुनादी कर ग्रामीण को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है, हाथियों के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ करने से मना किया जा रहा है।







