कोरबा। चुनाव और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले पुलिस कप्तान यू उदय किरण के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना-चौकियों की पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को गोपालपुर के समीप दर्री पुलिस की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक कार चालक पुलिस को देखकर थोड़ा पहले रूक गया। पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पूर्व ही कार चालक एक बोरी को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जब छानबीन की तो उस बोरी के अंदर 354 नग चांदी के पायल मिले। पुलिस ने पायल को जप्त कर लिया है। कार चालक के विरूद्ध 102 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।







