कोरबा। गाड़ी का स्टॉलमेंट जमा कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना स्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोसगाई निवासी फिरन गिरी अपने बेटे संतोष के साथ कोरबा आया था। यहां गाड़ी शोरूम से दोपहिया वाहन प्लेटिना का स्टॉलमेंट जमा कर वापस अपने गांव कोसगई लौट रहा था। चुइया के समीप मोड़ पर ब्रेक फेल होने पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना स्थल पर ही फिरन गिरी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी।







