Home » मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, सीपत को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया शुरू, दावा-आपत्ति 19 तक
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, सीपत को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया शुरू, दावा-आपत्ति 19 तक

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप सीपत ग्राम पंचायत को उन्नत कर नगर पंचायत बनाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन किया गया है।

एडीएम आरए कुरूवंशी ने बताया कि इस संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वे 19 अक्टूबर 2023 तक दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जनपद पंचायत मस्तूरी अथवा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय मस्तूरी में उक्त तिथि तक दावा आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। सीपत ग्राम पंचायत की वर्तमान जनसंख्या 15 हजार 480 है। नगर ंपंचायत की सीमा वहीं होगी, जो ग्राम पंचायत की वर्तमान में है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान सीपत गनियारी एवं मस्तूरी को नगर ंपंचायत बनाने की घोषणा की थी। गनियारी एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना पूर्व में जारी की जा चुकी है।

Search

Archives