Home » लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा

लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदीबाजार। लूटपाट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी को पकड़ा है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को विजय सिंह 42 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 जनवरी को तिवरता कोल बिनेफिकेशन कंपनी का तीन ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 3601, सीजी 10 एएल 5701 रवि रात्रे, सीजी 12 एयू 7701 में कोयला लोड कर धतुरा कोल वासरी जा रहे थे तभी ग्राम धतुरा के पास संजय कुमार सूरी 23 वर्ष, परमेश्वर जांगड़े 24 वर्ष, विजय कुमार कश्यप 26 वर्ष, अकबर आयाम 23 वर्ष, आर्यन सिंह करपे 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार द्वारा ट्रेलर वाहन को रोककर रूपये की मांग रहे थे। विजय सिंह के द्वारा पैसा नहीं देने पर मां-बहन की गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तीनों गाड़ी का शीशा तोड़-फोड़ करने लगे और गाड़ी के शीशा को पत्थर से मारकर तोड़-फोड़ किये हैं।

विजय सिंह की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। सबूत पाए जाने से सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives