Home » मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एजेंट लेकर जा रहा था मरीज, सुरक्षा कर्मियों ने कर दी पिटाई
कोरबा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एजेंट लेकर जा रहा था मरीज, सुरक्षा कर्मियों ने कर दी पिटाई

कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एजेंट सक्रिय हो गए हैं। यहां लगातार मरीजों को निजी अस्पताल उपचार के नाम पर बरगलाया जा रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती मरीज को एजेंट अपने साथ लेकर जा रहा था। सुरक्षाकर्मियों की नजर एजेंट पर पड़ गई। बस फिर क्या था सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन एजेंट अपनी जिद पर अड़ा रहा। सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर एजेंट की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों के पास लगातार एजेंट पहुंच रहे हैं। मरीजों से कहा जाता है कि निजी अस्पताल के उपचार से पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। एजेंटों द्वारा बकायदा निजी अस्पताल का कार्ड भी मरीजों को दिया  जाता है, ताकि वे एजेंटों से संपर्क कर सकें। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि मरीजों को झांसा देने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक एजेंट विगत रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने एजेंट को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नही माना। उल्टे सुरक्षाकर्मियों को ही धमकाने लगा। फिर क्या था सुरक्षाकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। एजेंट की जमकर धुनाई कर दी। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Search

Archives