Home » जेल के प्रवेश द्वारा पर फन फैलाए बैठा था नाग, स्नेक केचर जितेंद्र सारथी व टीम ने किया सफल रेस्क्यू
कोरबा

जेल के प्रवेश द्वारा पर फन फैलाए बैठा था नाग, स्नेक केचर जितेंद्र सारथी व टीम ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। जिला जेल के प्रवेश द्वार पर ही नाग का रेस्क्यू किया गया। गुरुवार रात्रि एक नाग जिला जेल के प्रवेश द्वार पर फन फैलाए बैठा दिखाई दिया। जेलर एवं सिपाहियों के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया।

सूचना मिलते ही  सारथी ने अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन को जिला जेल के लिए रवाना किया। सांप पर नज़र रखने को कहा गया, थोड़ी देर बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।  नाग को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Search

Archives