कोरबा/कोरबी। चौकी कोरबी पुलिस ने 26 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को देहात ब्राह्मण के लिए पुलिस चौकी कोरबी से ग्राम पाली की ओर रवाना हुए थे कि दौरान देहात भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनेश पिता वीर सिंह निवासी पाली के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करने वाला है, दुल्लापुर चौक के आगे पेपर कुंडा के रास्ते आने वाला है की सूचना पर रोड में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।
इसी दौरान दिनेश के कब्जे से 149 नग 180 ml क्षमता वाले कांच के शीशी में भरा हुआ शराब जुमला 26.42 लीटर अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। आरोपी के द्वारा मौके पर लाइसेंस या वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी दिनेश कोर्राम पिता वीरसिंह 30 वर्ष निवासी पाली चौकी कोरबी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।







