Home » नाबालिग का अपहरण : संदेही आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
कोरबा

नाबालिग का अपहरण : संदेही आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

कोरबा। जिले में  21 जून 2025 को सिविल लाइन क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज किया। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने मामले के संदेही आरोपी दशरथ सिदार को देर रात्रि हिरासत में लिया । आरोपी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिदार 19 वर्ष पोड़ीबहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस को सूचित करें।

Search

Archives