Home » कानून-व्यवस्था की उड़ा रहे थे धज्जियां, 8 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, पुलिस ने दी चेतावनी
कोरबा

कानून-व्यवस्था की उड़ा रहे थे धज्जियां, 8 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, पुलिस ने दी चेतावनी

कोरबा। मानिकपुर चौकी पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। ये चालक सड़क पर उपद्रव मचा रहे थे। मोटरयान अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो तेज गति, लापरवाह ड्राइविंग, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।

अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने मुख्य सड़कों, नाकेबंदी प्वाइंट एवं चेकिंग प्वाइंट पर कुल 8 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनें, अनावश्यक शोरगुल व स्टंट से बचें, साथ ही सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

0 पकड़े गए चालकों का विवरण

01. CG12BH4371 प्रथम वायवाची पिता नंदन वायवाची, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा 23 वर्ष थाना कोतवाली, जिला कोरबा
02. CG12BH3758 को आशीष पिता कोकासिंह, निवासी एमपी नगर कोरबा 19 वर्ष थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा
03. CG11B6563 शशिकांत खुट्टे पिता उमाशंकर खुट्टे, निवासी अस्पताल के पीछे रायगढ़, 21वर्ष थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा
04. CG12AB4872 प्रदुम साहू पिता सुरेंद्र सिंह साहू, निवासी रजगामार, बालको नगर कोरबा 19 वर्ष  दुर्गापुर चौकी, थाना बालको नगर
05. CG12BK9512 भोलाशाह पिता इरफान शाह, निवासी  पुरानी बस्ती, 23 वर्ष थाना कोतवाली, जिला कोरबा
06. CG12BM2616 सनी यादव पिता राज किशोर यादव,  22 वर्ष  बालकोनगर, जिला कोरबा
07. CG12AD3450 शशिकांत नागर पिता प्रेमकुमार नागर  18 वर्ष साकिन आइटीआई रोड, रायगढ़ थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा
08. CG12BK6157 धनराम महंत पिता नंदकुमार महंत, निवासी मोतीसागरपारा कोरबा 21 थाना कोतवाली, जिला कोरबा

Search

Archives