कोरबा। जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। एक और बड़ी घटना सामने आई है। सतरेंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चुईया के पास अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। कार की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। सीमेंट का पोल टूटकर कार के अगले हिस्से में आ गिरा। विद्युत पोल में घटना के दौरान बिजली प्रवाहित हो रही थी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान विद्युत प्रवाहित तार कार के संपर्क में नहीं आया। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आई है।







