Home » जाम पर पुलिस की सख्ती या दिखावा ? डीजे और रैली से शहर बेहाल
कोरबा छत्तीसगढ़

जाम पर पुलिस की सख्ती या दिखावा ? डीजे और रैली से शहर बेहाल

कोरबा। जाम से निपटने के नाम पर आज शहर के मुख्य मार्गों पर अजीब तस्वीर दिखी। एक तरफ पुलिस बाइक सवारों को रोककर “व्यवस्था” संभालने का दावा करती रही, वहीं दूसरी तरफ रैली और डीजे गाड़ियां सड़क पर खुला शक्ति प्रदर्शन करती नजर आईं।

हालत ये रही कि आम आदमी लाइन में खड़ा रहा, बाइक आगे नहीं बढ़ा सका, लेकिन डीजे गाड़ियां बीच सड़क पर डटी रहीं और पूरा सिस्टम जैसे बेबस नजर आया। सवाल सीधा है, सख्ती सिर्फ आम लोगों के लिए ही क्यों?

लोग अब पुलिस की रणनीति पर भी तंज कस रहे हैं। ट्रैफिक कंट्रोल के नाम पर बाइक रोकना आसान है, लेकिन रैली के नाम पर सड़क घेरने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या नियम भीड़ और ताकत देखकर तय होते हैं?

रैली आयोजकों ने भी भक्ति और उत्सव को जैसे सड़क पर ही उतार दिया है। डीजे की तेज आवाज, गाड़ियों की लंबी कतारें और घंटों का जाम, आम लोगों के सब्र की असली परीक्षा बन गया है।

शहर के हर चौराहे पर पुलिस जरूर तैनात है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी वही है, जाम के असली कारणों पर कब लगेगी लगाम या फिर यूं ही आम जनता ही नियमों का बोझ उठाती रहेगी?

Search

Archives