Home » अधिक दाम में खाद बेचना पड़ा महंगा, दुकान सील, एक सप्ताह के लिए बिक्री पर लगाई गई रोक
कोरबा छत्तीसगढ़

अधिक दाम में खाद बेचना पड़ा महंगा, दुकान सील, एक सप्ताह के लिए बिक्री पर लगाई गई रोक

कोरबा। कृषि विभाग की टीम ने करतला ब्लॉक के उमरेली में छापामार कार्रवाई करते हुए एक कृषि केंद्र को सील कर दिया है। दुकान में एक सप्ताह के लिए बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। कृषि विभाग के उपसंचालक डीपीएस कंवर को शिकायत मिली थी कि अधिक दामों में यूरिया और अन्य खाद की बिक्री की जा रही है। उन्होंने सोमवार को जांच के लिए टीम को रवाना किया था। जब टीम दुकान पहुंची तो पता चला कि किसानों बिल नहीं दिया जा रहा था। यही नहीं स्टाक रजिस्टर भी मेंटेन नहीं था। इस पर दुकान संचालक को नोटिस जारी करने के साथ 7 दिनों के लिए बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। किसानों ने दोगुने दाम में खाद बेचने की शिकायत की थी। कृषि विभाग के उपसंचालक कंवर का कहना है कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस को भी रद्द करने की कार्रवाई होगी।

Search

Archives