Home » सीसीटीवी में कैद हुआ ‘भूत’! सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो सच या अफवाह?
कोरबा

सीसीटीवी में कैद हुआ ‘भूत’! सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो सच या अफवाह?

कोरबा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी यह फुटेज वर्ष 2025 की है। घटना सामने आने के बाद लोग दहशत और कौतुहल दोनों में है। दावा किया जा रहा है कि एक इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक ‘प्रेतात्मा’ जैसी छायानुमा आकृति कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि कैमरा लगाने से पहले वहां कुछ लोगों के छत पर रात में किसी के चलने की आवाज आती थी। अक्सर देर शाम व रात में इस तरह की आवाजें आने के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया। पता लगाने के ध्येय से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कुछ समय बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लोग दंग रह गए। ‘प्रेतात्मा’ जैसी छायाचित्र नजर आई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देर शाम एक ‘प्रेतात्मा’ जैसी छायानुमा आकृति  दिखाई देती है और कुछ ही पलों में गायब हो जाती है।

लोगों के मिलेजुले रिएक्शन : वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग इसे आत्मा का साया बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे कैमरे की गड़बड़ी या रोशनी का खेल मान रहे हैं। घटना के बाद से कई लोग रात में अकेले आने-जाने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है जिस सीसीटीवी कैमरे में यह ‘प्रेतात्मा’ जैसी छायानुमा आकृति कैद हुई है, उस इलाके के पास ही एक कब्रिस्तान भी है। इससे लोगों का मानना है कि यह कोई प्रेतात्मा हो सकती है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का TODAY STUDIO पुष्टि नहीं करता है।

Search

Archives