Home » सीएसईबी कॉलोनी में हुई चोरी मामले का खुलासा : दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

सीएसईबी कॉलोनी में हुई चोरी मामले का खुलासा : दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले की रामपुर पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित  चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये का सोने-चांदी का सामान बरामद किया है।

पुलिस ने शिवम कश्यप पिता घनाराम कश्यप,  19 वर्ष, निवासी आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर, अजय यादव पिता स्व. सतीष यादव (खरीददार) 24 वर्ष, निवासी जेल रोड मोहलाईन भाठा, थाना कटघोरा व दो अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस एवं जोड़ी गई धारा 317 (2), 112 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

Search

Archives